गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कौटिल्य परिषद ने मंडलायुक्त को विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने पंडिताईन की लव स्टोरी फिल्म पर सामाजिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाते हुए निर्माता पर मुकदमा दर्ज कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही महराजगंज में भूमि कब्जा और सड़क तोड़े जाने के मामले में जांच करने की मांग की। परिषद ने मंडल में पेट्रोल-डीजल और विद्यार्थियों को छोटे गैस सिलेंडररों की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस दौरान कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष मिश्रा, विवेक शुक्ला, परमात्मा धर दूबे, दिनेश त्रिपाठी, हिमांशु, संजय कुमार शुक्ला, संजय पाण्डेय, शिवाजी शुक्ला, शान्तनु पाण्डेय आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण पर सख्त कानून की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.