बगहा, जून 28 -- मझौलिया एक प्रतिनिधि। प्रखंड के अमवा मझार पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन (मिनी सचिवालय) का उद्घाटन रविवार को जिला के प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने प्रशासन के आला अधिकारियों व जप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काट कर किया। मौके पर पीएम के मन की बात का अनुश्रवण पंचायत सरकार भवन में लगे बड़े टीवी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से किया गया। जिले के 303 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रौशन ने बिहार सरकार की उपलब्धियों से जनता जनार्धन को अवगत कराया। पंचायत सरकार भवन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार की साथर्कता तभी सार्थक होगी जब हमारा पंचायत विकसित होगा, पंचायत विकसित होगा तो बिहार विकसित होगा। बिहार विकसित होगा तो हमारा देश विकसित होगा। पंचायत से ही विकास की लकीर खींची जायेगी। ए...