'पंखे से लटकी हुई थीं'. आदिवासी लीडर निशा भगत के सुसाइड पर पुलिस अधिकारी ने बताई आंखों देखी
रांची, नवम्बर 6 -- झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया स्थित आवास पर आदिवासी लीडर निशा भगत ने शुक्रवार दोपहर खुदकुशी कर ली। निशा ने खुदकुशी से पहले फेसबुक लाइव कर अपना दर्द बयां किया। फेसबुक लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने लाइव के दौरान पुलिस और प्रशासन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। निशा भगत की खुदकुशी के मामले में रांची पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी है। रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया है कि 'हमें सूचना मिली थी कि करीब सवा 12 बजे के आस-पास कि निशा भगत जो कि पिठोरिया थाना क्षेत्र में ही रहती थीं। उनके द्वारा एक फेसबुक लाइव किया गया था। साथ ही साथ हमें अन्य माध्यमों से भी पता लगा था कि उनके द्वारा आत्महत्या की कोशिश की गई थी। तो जब हमारी टीम वहां पहुंची तो तो देखा कि उनके द्वारा वहां पर आत्महत्या की कोशिश की गई थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.