पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला भवन साहित्य विभाग में डॉ कामेश्वर पंकज की कहानी संग्रह कथाकार रुपचंद का लोकार्पण हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ ऊषा शरण ने की और मुख्य अतिथि डॉ शिव मुनि यादव शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। साहित्य विभाग की संयोजिका डा निरुपमा राय ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. उषा शरण ने कथाकार को बधाई देते हुए कृति की सामीचीन व्याख्या प्रस्तुत की । उन्होंने शीर्षक कहानी रूपचंद मर गया , पापा एक मौका दे दो, मीठी यादें आदि कहानियों पर प्रकाश डालते हुए पंकज को संवेदनशील और लेखनी का धनी बताया। यह भी पढ़ें- समाज को सार्थक संदेश दे रहीं मुंशी प्रेमचंद की कहानियां मुख्य अतिथि डॉ शिवमुनि यादव ने कहा कि डॉ. पंकज की कथाओं पर प्...