प्रयागराज, फरवरी 5 -- नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से ऋण लेने का विरोध किया है। कर्मचारी एसोसिएशन ने ऋण लेने के खिलाफ नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को ज्ञापन दिया है। एसोसिएशन का मानना है कि ऋण लेने से नगर निगम पर आर्थिक संकट बढ़ सकता है। सरकार विकास योजनाओं के लिए जो ऋण देगी, वह किस्तों में वापस लेगी। इससे वेतन प्रभावित होगा। ऋण की किस्त नगर निगम के कर्मचारियों को मिलने वाले बजट से कटौती की जाएगी। इस कटौती से कर्मचारियों का वेतन लंबित हो सकता है। कर्मचारी एसोसिएशन ने वर्ष 1997-98 में रिवॉल्विंग फंड से लिए गए कर्ज का हवाला देते हुए नगर आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि तब सरकर ने हर महीने कटौती शुरू की तो नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन सात महीने तक लंबित हो गया था। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.