नई दिल्ली, मई 1 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि न तो ममता दीदी, न मोदी जी और यहां तक कि बंगाल की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा भी इस चुनाव के नतीजों का सटीक अनुमान नहीं लगा सकती हैं। यह भी पढ़ें- ड्रामेबाजी...कुछ भी कर लें रिजल्ट नहीं बदलेगा, शुभेंदु का ममता पर तीखा हमला स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि इस तरह के सवाल का जवाब देना आसान नहीं है और असली नतीजे तो मतगणना के दिन ही सामने आएंगे। गांगुली ने शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल पर कहा, 'मैं इस सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं? सोमवार को जब मतपेटियां खुलेंगी तभी हम सभी को सही नतीजा पता चलेगा।' यह भी पढ़ें- ममत...