बागेश्वर, मार्च 28 -- दुग नाकुरी तहसील के मूल नारायण मंदिर बनलेख में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ रही है। छठे दिन आयेाजित भागवत में कथावाचक आचार्य ललित पांडेय ने पूतना वध प्रसंग का संजीव दर्शन कराए। उन्होंने कहा कि भगवान को नौ किस्म की भक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें श्रवण, कीर्तन, स्मरण, चरण सेवा, अर्चन करना, वंदना, दास्य भाव सखा भाव, आत्म निवेदन आदि शामिल हैं। इसमें से एक भी भक्ति को नियमित किया गया तो साक्षात भगवान के दर्शन होते हैं। कथा सुनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे थे। किड़ई गांव के लोग अपनी विशेष आरती लेकर मंदिर में पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक वेष में कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह बोरा, हीरा सिंह कोरंगा, विक्रम कोरंगा, खुशाल रावत, खड़क सिंह कोरंगा, कविंद्र भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.