अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने राप्रावि सौला में स्मार्ट कक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्मार्ट कक्षाएं जरूरी हैं। उन्होंने विद्यालय में अपनी निधि से निर्मित स्मार्ट बोर्ड का भी लोकार्पण किया। ताड़ीखेत विकासखंड के सौला स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चे अब स्मार्ट कक्षा के माध्यम से तकनीकी शिक्षा भी ग्रहण करेंगे। विधायक डा. नैनवाल ने स्मार्ट बोर्ड के लिए अपनी निधि से डेढ़ लाख रुपये दिए थे। स्मार्ट बोर्ड का भी लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का वह प्राथमिकता के साथ निराकरण करेंगे। यहां प्रधान गणेश चंद्र, प्रधानाचार्य दामोदर पांडेय, राम सिंह रावत, आनंद बुधानी, हेमा नेगी, दिनेश चंद्र, कैलाश उप्रेती, नारायण सिंह जलाल, तारा सिंह आदि थे। इसे बाद विधायक ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.