मऊ, मार्च 11 -- मऊ, संवाददाता। घोसी स्थित 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव में बुधवार को 'नो स्मोकिंग डे' के अवसर पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों, मरीजों और उनके तीमारदारों को तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों को तंबाकू त्यागने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।'नो स्मोकिंग डे' के अवसर पर 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय टड़ियाव, घोसी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मऊ के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.