शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए "नो-व्हीकल फ्राइडे" अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत प्रत्येक शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और गैस चालित वाहनों के कम से कम उपयोग की अपील की गई है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान में ई-वाहनों, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग पर जोर दिया गया है। साथ ही छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल के प्रयोग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुलपति का कहना है कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। यह भी पढ़ें- "नो-व्हीकल फ्राइडे" अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश कर्मचा...