'नो व्हीकल डे' के पहले दिन डीएम ई-रिक्शा से पहुंचीं समाहरणालय
हाजीपुर, मई 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, मितव्ययिता तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वैशाली जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक शनिवार को 'नो व्हीकल डे' मनाने की पहल प्रभावी रूप से शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में पहले दिन शनिवार को 'नो व्हीकल डे' के प्रथम आयोजन के अवसर पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह स्वयं अपने आवास से ई-रिक्शा से निकलीं और समाहरणालय पहुंचीं। नियमित रूप से कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन किया। जिला पदाधिकारी की इस पहल से प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा आमजनों के बीच सकारात्मक संदेश गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने वीकली 'नो व्हीकल डे' अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- 'नो व्हीकल डे' के पहले दिन डीएम ई-रिक्शा से पहुंचीं समाहरणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.