'नो यूपीआई डे' का आह्वान नहीं किया : कैट
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्पष्ट किया है कि उसने 'नो यूपीआई डे' मनाने या इसका आह्वान करने का कोई फैसला नहीं किया है। संगठन ने कहा कि न तो उसने ऐसा कोई अभियान घोषित किया है और न ही इस तरह के किसी आयोजन का समर्थन या उसमें शामिल होने का निर्णय लिया है।
सूचना का खंडन रविवार को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया, जिसमें कैट द्वारा किए गए पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि दो अक्तूबर को 'नो यूपीआई डे' के संबंध में संगठन की तरफ से कोई आह्वान नहीं किया गया है। कैट ने कहा कि उसके नाम से नो यूपीआई डे को लेकर प्रसारित की जा रही जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। संगठन ने व्यापारियों और आम लोगों से ऐसी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.