ललितपुर, मार्च 26 -- नगर में ट्रक और बड़े लोडिंग वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए बनाए गए 'नो एंट्री' नियम का असर अब यात्री बसों पर भी पड़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से पुलिस ने कई लोकल बसों के चालान किए और उनको हाईवे से गुजरने की हिदायत दी। इस कारण नगर क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 दिन पहले व्यापारियों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में नगर के अंदर ट्रक और बड़े लोडिंग वाहनों की सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री का प्रस्ताव तय हुआ था। साथ ही व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन, अतिक्रमण हटने के बजाए अब यात्री बसों को ही नगर में प्रवेश से रोक दिया गया है। बिना किसी पूर्व नोटिस के बसों का चालान होने के बाद बस मालिकों ने यात्रियों को हाईवे से ही उतारना शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.