'नेता जी' की राह पर अखिलेश; आगरा में अपनों से मिले, 6 घंटे में 5 करीबियों के घर गए
प्रमुख संवाददाता, जून 14 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को आगरा आए। वह अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह की राह पर चलते दिखे। विजन इंडिया कार्यक्रम से एक दिन पहले आकर वे अपनों के करीब गए। उन लोगों का दुख बांटा और खुशियों में शरीक भी हुए। दोपहर दो से रात आठ बजे तक अखिलेश पांच करीबियों के घरों पर गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह हों या मौजूदा मुखिया अखिलेश यादव। आगरा से गहरा रिश्ता रहा है। शनिवार को अखिलेश लंबे अंतराल के बाद दो दिन के प्रवास पर आए हैं। रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल में उनका विजन इंडिया कार्यक्रम है। इसमें वह 'छोटा कारोबार, कारोबारी क्यों हो रहा बर्बाद' विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। जिले भर से चुनिंदा कारोबारी इसमें शरीक होंगे। लेकिन इस कार्यक्रम में शरीक होने से पहले वह शनिवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.