पटना, अप्रैल 24 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की एक नेत्री ने पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पटना पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें सांसद पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। सांसद ने पिछले दिनों कहा था कि नेताओं के कमरे में गए बगैर 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। इस बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है और एनडीए की ओर से उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की जा रही है। जदयू नेत्री ने अपने आवेदन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सिटी एसपी का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- बेडरूम बयान पर पप्पू य...