नई दिल्ली, मार्च 20 -- UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दहला देने वाले मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला जज की अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान गुरुवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब शिमला से आए एक होटल मैनेजर ने कटघरे में खड़े मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को पहचान लिया। इस गवाही ने उस थ्योरी को मजबूती दी है कि हत्या के बाद आरोपी किस तरह बेखौफ होकर छुट्टियां मना रहे थे।कत्ल के बाद शिमला में मनाई थी छुट्टियां ब्रिटेन की एक बेकरी में काम करने वाले ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 की रात को उनकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया गया था। खौफनाक बात यह है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के अगले ही दिन, यानी 4 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.