'नीतीश सेतु' पर पीएम मोदी का पोस्टर फाड़ने में तीन गिरफ्तार, 150 पर केस दर्ज; उद्घाटन के बाद हुआ था बवाल
संवाद सूत्र, नवम्बर 23 -- राघोपुर (वैशाली), संवाद सूत्र। बिहार के बहुचर्चित 'नीतीश सेतु'के उद्घाटन के बाद यहां हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने ऐक्शन लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शनिवार को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन कर चले जाने के बाद पोस्टर फाड़ने और अपशब्द का प्रयोग करने के मामले में वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राघोपुर ने इस मामले में 11 लोगों पर नामजद एवं 100-150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में रूस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद पोस्टर फाड़ने के मामले में 11 नामजद एवं 100-150 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.