रुद्रपुर, जून 23 -- गदरपुर, संवाददाता। नगरासू गुरुद्वारे में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भारतीय सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन से निहंग सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर ठहरे निहंग सिख लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष कलसी ने आरोप लगाया कि पूरे मामले में सिख संगठन और सिख समुदाय की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा भी लगातार संचालित की जा रही है। यह भी पढ़ें- निहंगों ने कब्जा नहीं किया, गुरुद्वारे में तनाव के बीच पुलिस का बड़ा दावा; VIDEO उन्होंने कुछ स्...