अल्मोड़ा, मार्च 28 -- संयुक्त रक्षा सेवा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा को लेकर डीएम ने बैठक ली। परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। बताया कि परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए। यहां एडीएम युक्ता मिश्र, एसडीएम संजय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...