'निष्ठा एवं निष्पक्षता से जिम्मेदारी निभाएं अफसर-कर्मचारी'
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में महात्मा गांधी जयन्ती समारोह का परम्परागत तरीके से मनाया गया। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, सत्य, अहिंसा, सर्वोदय, स्वराज्य, ट्रस्टीशिप आदि पर विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन केवल स्वतंत्रता आन्दोलन तक ही सीमित नहीं था बल्कि उनका जीवन सत्य, अहिंसा, नैतिकता, सादगी, स्वावलंबन और समाज के अन्तिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता का भी सन्देश देता है। उन्होंने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों से बापू के आदर्शों को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में अपनाने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता से निवर्हन करने का आह्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.