'निशा के परिवार को दें 50 लाख आर्थिक मदद, हत्यारों को फांसी'
प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज। गाजीपुर के करेंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में नाबालिग निशा वर्मा के कथित दुराचार और हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय विश्वकर्मा, शिल्पकार महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए महासभा के कार्यकर्ताओं ने निशा के परिवार को 50 लाख आर्थिक मदद और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। महासभा ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री व अन्य पर बीते 22 अप्रैल को हुए हमले की भी निंदा की। प्रदर्शन के बाद महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सपा नेताओं के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। यह भी पढ़ें- गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन ज्ञापन में निशा के परिवार को आर्थिक मदद, हत्यारों को फांसी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.