'निर्भय' की नाकामी भूला DRDO, बना डाली भारत की 'टोमाहॉक' मिसाइल; 1000 किमी दूर ढेर होगा दुश्मन
शिशिर गुप्ता, नई दिल्ली, जून 16 -- भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को 15 जून को एक शानदार सफलता मिली है। 'निर्भय' क्रूज मिसाइल प्रोजेक्ट के फेल होने के बाद, भारत ने अमेरिकी 'टोमाहॉक' सबसोनिक क्रूज मिसाइल के स्वदेशी संस्करण का पहला सफल परीक्षण किया है। यह टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया। इस लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LRLACM) ने अपनी पिछली सभी खामियों को पीछे छोड़ते हुए 1000 किलोमीटर की दूरी पर बिल्कुल सटीक निशाना लगाया।क्या हैं भारत की इस नई क्रूज मिसाइल की खासियतें? इस लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का फिलहाल कोई आधिकारिक नाम नहीं रखा गया है, लेकिन इसकी खूबियां इसे बेहद खतरनाक बनाती हैं। रडार को चकमा देने में माहिर: यह क्रूज मिसाइल 0.8 मैक की गति से उड़ान भरती है। यह सतह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.