बलिया, मई 8 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली गैंगरेप की शिकार 'निर्भया' के बेटियों की 'रेड ब्रिगेड' स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही हैं। 'रेड ब्रिगेड' की टीम की दो सदस्य प्रीति व सपा यादव शुक्रवार को सर्वजन कल्याण बालिका विद्यापीठ सोहांव में पहुंची थीं। इससे पहले वह सहजानंद इंटर कालेज गोविन्दपुर में भी गई थीं। उन्होंने छात्राओं को यह सिखाया कि किस प्रकार से अपनी सुरक्षा करनी है। प्रीति ने लड़कियों को शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक ताकत बढ़ाने पर भी जोर दिया। घर, स्कूल या कहीं भी किसी प्रकार की विपत्ति आने पर कैसी प्रतिक्रिया करनी है, इसे लेकर बच्चियों को जागरूक किया।प्रीति ने बताया कि वर्ष 2012 में हमारे गांव की बेटी 'निर्भया' के साथ दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, अब वैसा न हो, इसके लिए हमलोग नई पीढ़ी की ...