मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आम गोला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में रविवार को अल्जाइमर व मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता डॉ. बीएल सिंघानिया ने की। मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि अल्जाइमर केवल स्मृति से जुड़ी बीमारी नहीं है, बल्कि गंभीर न्यूरो डिजनरेटिव रोग है। वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक डॉ. अरुण शाह ने कहा कि अल्जाइमर में लक्षण में हाल की घटनाओं को याद ना रखना, संवाद में कठिनाई, मूड में बदलाव आदि शामिल है।सदर अस्पताल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि अल्जाइमर से बचाव के लिए नियमित व्यायाम और पैदल चलने की आदत डालें। रोज 20 से 30 मिनट धूप में पर्याप्त विटामिन लें। डॉ. बीएल सिंघानिया ने कहा कि भोजन में हरी सब्जियां, ताजा फल, ड्राई फ्रूट्स, अलस...