'निजीकरण वापस नहीं लिया तो आंदोलन रहेगा जारी'
अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- सल्ट। मोहान स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को 46 वें दिन भी कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एक निजी दवा कंपनी को बेचने के फैसले के बाद से कर्मचारियों और प्रभावितों में आक्रोश है। इसके विरोध में बीते 46 दिनों से लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो उन्हें आंदोलन को और अधिक उग्र बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि इस दवा फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोग जुड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.