'निक्षय मित्र' बन बोरियो थाना प्रभारी ने तीन टीबी मरीजों को लिया गोद ,बांटे पोषण किट
साहिबगंज, अगस्त 12 -- साहिबगंज । बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत तीन 'निक्षय मित्र' को गोद लिया। उन्होंने थाना परिसर में बुधवार को तीनों मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया । कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 'निक्षय मित्र' के रूप में मरीजों को गोद लेने का उद्देश्य उन्हें बेहतर पोषण, देखभाल और मानसिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें। थाना प्रभारी ने आम लोगों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे आगे बढ़कर अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लें और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें। फोटो 8, मरीजों के बीच पोषण बांटते हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.