हल्द्वानी, अप्रैल 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार सुबह 'नारी शक्ति' के साथ खेलो फिट इंडिया अभियान के तहत ऑन-साइक्लिंग एवं जुम्बा एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर रविवार आयोजित किया जाता है और महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर करीब 40 महिलाओं ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. निर्मला पंत ने किया। संचालन तनुजा आर्य ने संगीत के साथ किया। इस दौरान गोविंद लटवाल, उमेश रावत, अंकुश रौतेला, किशोर पाल सहित फुटबॉल छात्रावास के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- लेडीज क्लब पंतनगर का स्पोर्ट्स डे आयोजित यह भी पढ़ें- संडे ऑन साइक्लिंग में बालिकाओं ने दिया फिट इंडिया का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.