वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज महिला प्रकोष्ठ एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम की तरफ से नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। संयोजक प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि अधिनियम लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा संकायाध्यक्ष की प्रो. रेणु सिंह ने अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ करने वाला मील का पत्थर बताया। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका प्रो. नीलिमा सिंह ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सहायक बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन स्वागत प्रो रश्मि सिंह ने किया। संचालन सिमरन तिवारी और धन्यवाद ज...