नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों पर 'नाराज फूफा' वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की तरक्की का चाहे कितना भी विरोध करें, लोगों के समर्थन से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की स्थिति 'नाराज फूफा' जैसी है।विपक्ष नाराज फूफा की तरह नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी ने परिवार या समाज में ऐसे लोगों को देखा है जो हमेशा असंतुष्ट रहते हैं और आगे बढ़ने के किसी सकारात्मक रास्ते के बारे में सोच भी नहीं पाते, उस पर चलने की तो बात ही छोड़िए। इन्हीं लोगों को प्रधानमंत्री ने 'नाराज फूफा' कहा है। नवीन ने विपक्षी नेताओं से पूछा कि वे नाराज और परेशान क्यों हैं, जबकि भारत तरक्की कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने क...