नई दिल्ली, जुलाई 5 -- वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। वे भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया और सचिन तेंदुलकर के 16 साल 205 दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वे दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने। उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तानी प्लेयर हसन रजा हैं। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के ऐलान के बाद पूरा देश खुशी से मानो झूम उठा हो। हर घर की खुशी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं के रूप में साफ देखी जा सकती थी। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की जानकारी उनके पिता संजीव सूर्यवंशी को रही हो या ना रही हो, लेकिन उन्होंने डेब्यू से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर...