'नाद यात्रा' में हुआ गायन और तबला वादन
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नागरी नाटक मंडली की मासिक संगीत शृंखला 'नाद यात्रा' का आयोजन सोमवार को किया गया। वरिष्ठ कलाकार प्रो.सुरेंद्र कुमार का शास्त्रीय गायन एवं नगर की उदीयमान तबला वादक अवंतिका महाराज का तबला इस सत्र का विशेष आकर्षण रहे। मंडली के ट्रस्ट हॉल में हुए इस सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सत्यनारायण शुक्ल 'सत्यन चिरानवीं' की काव्यकृति 'बनारस' का लोकार्पण भी हुआ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की क्षेत्रीय इकाई, संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ.रतिशंकर त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ तबला वादक पं.पूरन महाराज, मंडली के सचिव डॉ.अजीत सैगल, रंगधर्मी वीणा सहाय, डॉ.दीपक कुमार, अमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.