'नाथपंथ व नाथ योग दर्शन' पर शोध करेंगे डॉ. सुबोध
गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुबोध कुमार मिश्र, भारतीय संस्कृति में नाथपंथ एवं नाथ योग दर्शन विषय पर शोध करेंगे। डॉ. मिश्र भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर), नई दिल्ली की तरफ से शोध परियोजना के लिए चार लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। डॉ. मिश्र के अब तक 45 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा वह 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं तथा दो अंतरराष्ट्रीय और छह राष्ट्रीय संगोष्ठियों के संयोजक की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनके चयन पर शिक्षकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.