नई दिल्ली, अगस्त 12 -- फिल्म RRR का गाना 'नाटू नाटू' दुनियाभर में खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने के सिंगर और बिग बॉस तेलुगू 3 के विनर रहे राहुल सिप्लिगंज पर FIR की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में उनके और 11 रिश्तेदारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि FIR करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि सिंगर राहुल के रिश्तेदारों ने उन्हें शादी का झांसा देकर धोखा दे दिया। साथ ही प्राइवेट वीडियो लीक कर देने की धमकी दी। सिंगर राहुल पर महिला को डराने, धमकी देने और जबरदस्ती बयान देने का आरोप लगाया है।RRR के सिंगर पर FIR? रिपोर्ट में कहा गया है कि रिश्ते में राहुल के जीजा लगने वाले एक शख्स ने महिला के सामने खुद को सिंगर का रिश्तेदार बताते हुए शादी का झांसा दिया था। बाद में उनकी तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी...