बागेश्वर, फरवरी 17 -- कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित एन-कोर्ड बैठक में नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि एनडीपीएस के प्रत्येक मामले में केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि नशे के स्रोत तक पहुंचकर पूरी आपूर्ति शृंखला को चिह्नित कर तोड़ा जाए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे एनडीपीएस मामलों की अद्यतन सूची रखें और अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड संधारित करें। जनपद में चरस की संभावित आवक को लेकर विस्तृत विश्लेषण कर ठोस कार्ययोजना बनाने और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी स्कूल में नशे से संबंधित प्रकरण सामने आने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ अजय साह ने बताया कि कॉलेजों और विद्यालयों में नशा निर...