हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर/गोरौल । हि.टी. बिहार पुलिस सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध की थीम बिहार के विकास में महिला सशक्तिकरण की भूमिका एवं वाद-विवाद का शीर्षक 'नशा मुक्ति' था। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता कानून पालन एवं नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विक्रम सियाग ने सम्मानित एवं पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.