अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- अल्मोड़ा। डीएम ने नशा करने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा। डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण व नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए समन्वित प्रयास करने को कह। कहा कि पुलिस, प्रशासन व अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया जाय। यह भी पढ़ें- नशे के अवैध व्यापार व सेवन के विरुद्ध करें छापेमारी : डीएम इस टीम में प्रशासन, पुलिस व स...