मधुबनी, सितम्बर 19 -- मधुबनी। संदीप विवि सिजौल स्थित शिक्षा विभाग के नेना झा ऑडिटोरियम हॉल में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। यह अभियान व्यापक 100 सप्ताह के संकल्प अभियान के रूप में संचालित किया जाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा संकाय के डीन डॉ. ज्योतेंद्र कुमार पाठक, प्राचार्य डॉ. विधान चंद्र चौधरी एवं प्राध्यापक सुजीत कुमार मिश्र सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत विवि के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. अभिषेक ठाकुर ने किया।

हि...