रुद्रपुर, मार्च 20 -- पंतनगर। सांस्कृतिक चेतना परिषद की ओर से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर 'नवारंभ 2083' कार्यक्रम का भव्य आयोजन गांधी हॉल में किया गया। इसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी तथा कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर परिषद की वार्षिक पत्रिका 'संस्कृति' के पांचवें संस्करण का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम की थीम 'पंचसूत्र' रही। जिसे छात्र-छात्राओं ने कविता, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां डॉ. विनीता राठौर समेत विभिन्...