अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में गुरुवार को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस का आयोजन किया गया। कृषि शोधों के विधिक संरक्षण और पर्वतीय कृषि में बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर वैज्ञानिकों और किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही वैज्ञानिकों से नवाचारों के साथ उनके कानूनी संरक्षण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आईटीएमयू के अध्यक्ष डॉ. एनके हेडाऊ ने बौद्धिक संपदा की वैश्विक प्रासंगिकता और संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। विद्वत व्याख्यान श्रृंखला के पहले चरण में भूतपूर्व प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर-एनबीपीजीआर व आईआईवीआर डॉ. एसके वर्मा ने पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार नियमों और पादप संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बौद्धिक संपदा दि...