सराईकेला, मार्च 1 -- फोटो- SKL-11-मंत्री दिपक बिरुवा से मनोज चौधरी मिलते हुए - नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मंत्री दीपक बिरुवा से की मुलाकात सरायकेला । सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और विधायक दशरथ गागराई से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शिष्टाचार मुलाकात में मंत्री ने मनोज चौधरी से सरायकेला के कई विषयों पर जानकारी प्राप्त की और भविष्य में सरायकेला के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरायकेला एक ऐतिहासिक शहर है और छऊ कला नगरी है। कहा कि इसे अच्छे तरीके से सजाएं, सरकार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। इस मुलाकात में मनोज चौधरी ने सरायकेला के निमित्त कई सुझाव मंत्री को दिए, जिसमें सरायकेला से पुरी धाम के लिए बस, नगर पंचायत के विकास के लिए...