मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मिडवाइव्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन स्टेट मिडवाइवरी एजुकेटर संजीता कुमारी यादव ने किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो कुमारी विभा थीं।कार्यक्रम में डॉक्टरों ने सुरक्षित मातृत्व, गुणवत्तापूर्ण प्रसूति सेवाओं और महिलाओं व नवजात की देखभाल में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही, नर्स को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया। संजीता कुमारी यादव ने मिडवाइव्स कार्यक्रम पर प्रेजेंटेशन दिया। मौके पर एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिंह, मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, जीएएनएम स्कूल के प्राचार्य रामअवतार शर्मा, जीएनएम पुष्पम कुमारी, नुपूर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- मिडवाइव्स दिवस पर मेडिकल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.