नई दिल्ली, अगस्त 25 -- गुजरात के सूरत शहर के नानपुरा स्थित लकड़ीकोट इलाके में नवनिर्मित एक थोक मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बाजार के एंट्री गेट पर 'श्री नरेंद्र मोदी थोक मछली बाजार' नाम का एक बड़ा बोर्ड लगाया गया था, जिसके बाद खुद कई व्यापारियों ने इस पर आपत्ति जताई है। विवाद बढ़ता देख सूरत नगर निगम (SMC) ने साफ किया है कि इस नाम को अभी तक कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई है।क्यों हो रहा है प्रधानमंत्री के नाम पर विरोध? मछली व्यापारियों के एक वर्ग ने तर्क दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुद्ध शाकाहारी हैं और उन्होंने अपने जीवन में कभी भी सीफूड या मांसाहार का सेवन नहीं किया है। यह भी पढ़ें- पुतिन से मिले जयशंकर, रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के लिए दिया खास संदेश मछली ...