'नए सत्याग्रह का समय', राहुल गांधी ने लॉन्च कर दी नई वेबसाइट; लोगों से की यह अपील
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को 'सत्याग्रह' नामक एक नए मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों और न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साझा मंच पर लाना है। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह शुरुआत की और इससे जुड़ी वेबसाइट का लिंक भी साझा किया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ''जेन जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएं, हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।'' उनका कहा, '' देशभर में लोग अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। अब नए सत्याग्रह का समय है। आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं।'' यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.