कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। देशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदय नगर में धरना देकर सरकार को चेताया। ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नए श्रम कानून और नियम बनाकर यूनियन बनाने और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार को कमजोर कर मज़दूरों के साथ छल किया है। धरने के दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सहायक श्रमायुक्त कानपुर रामलखन पटेल को दिया गया। यहां असित कुमार सिंह, एच एन तिवारी, गौरव दीक्षित, राजीव खरे, एसए एम जैदी, आरएस मिश्रा, आरडी गौतम, राम प्रकाश राय, पीएस बाजपेई, देवेंद्र सिंह, रवि मलिक आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...