मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मोतीपुर। मिश्रौलिया चौक स्थित एक सभागार में रविवार को कांग्रेस की ओर से सृजन साथी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पश्चिमी जिलाध्यक्ष कृपाशंकर शाही ने कहा कि सृजन साथी सदस्यता अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। बताया कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी नई पीढ़ी पार्टी से जुड़ेगी। मतदाता सूची के प्रकाशन में यदि किसी का नाम छूट गया है, तो अपना नाम अवश्य अंकित कराएं। सुरेश शर्मा नीरज, रामइकबाल राय, इंटक जिलाध्यक्ष कुमार, शशिनाथ गुप्ता, मोहन बैठा, मो. अंजार, रितेश झा, प्रमोद कुमार, जगदेव पासवान, बालेंद्र यादव, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र सहनी, नरेश सहनी, सूरज गुप्ता, मो. जमालुद्दीन, धर्मेंद्र पटेल, गौरीशंकर गुप्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 'नई पीढ़ी जुड़ेगी तो संगठन मजबूत होगा' यह भी पढ़ें- संगठन विस्तार के लिए सदस्य बनाने पर जोर

हि...