नई दिल्ली, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन में पारंपरिक हलवा-पूरी के स्थान पर मैगी और बर्गर परोसने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इस 'मॉडर्न भोग' पर दो हिस्सों में बंट गया है। जहाँ एक पक्ष कन्याओं की खुशी और पसंद को सर्वोपरि मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे परंपराओं के साथ खिलवाड़ और सेहत के लिए हानिकारक बता रहा है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन (कंजक) की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। आमतौर पर हम देखते हैं कि अष्टमी या नवमी के दिन नन्हीं कन्याओं को घर बुलाकर हलवा, पूरी और काले चने का पारंपरिक भोग लगाया जाता है। लेकिन इस साल सोशल मीडिया पर एक 'मॉडर्न भोग' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुरानी परंपराओं को एक नया रंग दे दिया है। वायरल हो रही इस खबर के मुताबि...