नई दिल्ली, जुलाई 17 -- शेयर बाजार में गुरुवार को लिस्ट हुई कंपनी लेजर पावर एंड इंफ्रा दूसरे दिन भी धमाल मचाए हुए है। शेयर बाजार की इस नई-नवेली कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 289.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रॉडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी पर अपना दांव बढ़ाया है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 2 ट्रांजैक्शंस के जरिए लेजर पावर एंड इंफ्रा के 16.95 लाख शेयर और खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू करीब 44.22 करोड़ रुपये है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने कंपनी के 8.95 लाख शेयर 260.98 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। वहीं, 8 लाख शेयर 260.75 रुपये प्रति शेयर के दाम पर लिए हैं। लिस्टिंग से पहले कंपनी में निप्पॉन लाइफ की 1.94 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। 26% फ...