औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत रविवार को महिला थाना ककोर में काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 40 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे दंपतियों की काउंसलिंग की गई। इसमें से 8 परिवार ऐसे थे, जो काफी समय से एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे और रिश्ते टूटने की स्थिति में पहुंच चुके थे। काउंसलिंग टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को समझाते हुए उनके बीच चल रहे विवाद और मनमुटाव को दूर कराया। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद सभी 8 दंपति आपसी सहमति से फिर से साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद उन्हें परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.