नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2016 के बाद महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) की कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को याद करते हुए कहा कि इस कदम से हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने कहा कि स्टीव स्मिथ ने हालांकि मुश्किल परिस्थितियों को अच्छी तरह संभाला और कप्तान के रूप में अपने पहले ही सत्र में टीम को फाइनल तक पहुंचाया।'हम कुछ मैच हार गए थे और...' 'क्रिकइंफो' के कार्यक्रम 'क्रिकेटर्स ऑन क्रिकेटर्स' में डुप्लेसी ने कहा कि टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी को कप्तानी से हटाने का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था। डुप्लेसी ने कहा, ''आईपीएल 2016 सत्र के बाद एमएस धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी से हटा दिया गया था। इतने बड़े टू...