नई दिल्ली, अगस्त 1 -- यूरोपीय देश स्पेन के शहर सेऊटा में इस हफ्ते हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी घुस आए थे। पिछले दो दिनों से मचे इस तांडव के बाद अब मोरक्को से जाने वाले यह लोग लौटने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अपनी जान पर खेलकर यूरोप में घुसने की कोशिश करने वाले यह लोग आखिर वापस अपने देश क्यों जा रहे हैं। इसका जवाब है कि यह अवैध प्रवासी जिस जीवन और आराम की कल्पना करके वहां पहुंचे थे। वह उन्हें नहीं मिला। इसलिए अब वह मोरक्को की अपनी जिंदगी को ही स्वर्ग बताकर वापस लौट रहे हैं। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में करीब एक लाख लोग मोरक्को से समुद्र में तैरकर सेऊटा पहुंचे थे। यहां पर फैंसिंग तोड़कर पर स्पेन में दाखिल हो गए और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लगातार आते लोगों को देखकर शहर के लोग भी परेशान हो गए और इन लोगों के ...